भाजपा की नकारात्मक राजनीति समाज में संकट और दूरियाँ पैदा कर रही है: अखिलेश यादव

लखनऊ, (वेब वार्ता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की नकारात्मक राजनीति समाज में संकट और दूरियाँ पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने ऐग्लों-इंडियन्स का आरक्षण समाप्त किया। किसानों को परेशान करने के लिए काले कानून लाए, नोटबंदी से हर नागरिक को परेशान किया। जीएसटी से छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान किया, धर्म-जात की विभेदकारी नफरत की राजनीति की और अब वक्फ़ की सियासत कर रहे है। यादव ने कहा कि दरअसल भाजपा को ये डर है कि उनका जो भी 5-10 प्रतिशत कट्टर समर्थक है उसे कैसे खुश करके बचाया-बनाया जा सके नहीं तो भाजपा के लिए 1-2 सीट के भी लाले पड़ जाएंगे। भाजपा का सफाया होना तय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत, बांटने और झूठ की राजनीति करती है। भाजपा किसान, नौजवान, पीडीए विरोधी है। जनता को धोखा दे रही है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर भाजपा की नकारात्मक राजनीति को परास्त करेगी। पीडीए 90 प्रतिशत जनता की एकता का नाम है। पीडीए संविधान और आरक्षण की ढाल है। भाजपा पीडीए के खिलाफ लगातार षड्यंत्र कर रही है। पीडीए समाज भाजपा की साजिशों को समझ रहा है। आने वाले चुनाव में यह एक बार फिर भाजपा को सबक सिखाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles