राज्यझुग्गियां तोड़कर पूर्वांचलियों को बेघर करना रोके भाजपा:...

झुग्गियां तोड़कर पूर्वांचलियों को बेघर करना रोके भाजपा: संजय सिंह

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बनी झुग्गियों में रहने वाले पूर्वांचलियों को बुलडोजर चलाकर बेघर किया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि उनकी आवाज को ‘आप द्वारा संसद में उठाया जाएगा और उन्हें बेघर नहीं करने की मांग की जाएगी। रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक से निकलने के बाद संजय सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने ‘आप की ओर से कुछ मुख्य मुद्दे उठाए। संजय सिंह ने पार्टी की स्थिति साफ करते हुए कहा कि पहलगाम हमला, उसके बाद हुए युद्ध विराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों, बिहार में मतदाता सूची के लिए की जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की कार्रवाई में गड़बड़ी, दिल्ली में भाजपा सरकार द्वारा झुग्गियां तोड़कर उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई आदि मुद्दों को संसद सत्र में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार इन मुद्दों पर जवाब नहीं देती है तो आम आदमी पार्टी संसद के अंदर और बाहर विरोध करेगी। उन्होंने कहा, दिल्ली में ‘जहां झुग्गी वहां मकान का वादा करके यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को उजाड़ा गया, मद्रासी कैंप पर बुलडोजर चलाया गया। बैठक में उन्होंने मांग की है कि सरकार इसे तुरंत रोके और गरीबों को उजाड़ना बंद करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -