राज्यदिल्ली : चोरी के मोबाइल नेपाल में सप्लाई...

दिल्ली : चोरी के मोबाइल नेपाल में सप्लाई करने वाला आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चोरी के मोबाइल सप्लाई करने वाले कुख्यात अपराधी सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सुर्जी को करोल बाग स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 42 महंगे मोबाइल फोन, जिनमें 16 आई फोन सहित अन्य एंड्रॉयड फोन शामिल हैं। जांच में पता चला है कि आरोपित चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल दिल्ली से खरीदकर उन्हें नेपाल की ग्रे मार्केट में बेचता था। अब तक वह 300 से 400 मोबाइल फोन नेपाल सप्लाई कर चुका है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा के अनुसार 19 जुलाई को एसआई अमित कुमार को सूचना मिली थी कि करोल बाग के बीडनपुरा गांव में स्थित एक दुकान में चोरी के मोबाइल की डीलिंग हो रही है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपित को दबोचा। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पहले भी 10 आपराधिक मामलों जैसे मोबाइल चोरी, घर में चोरी, झपटमारी और डकैती में गिरफ्तार हो चुका है। तिहाड़ जेल में रहते हुए उसने अन्य अपराधियों से संपर्क साधा और बाहर आकर फिर से इस अवैध कारोबार में लिप्त हो गया। जांच में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपित सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सुर्जी मूलत: गांव गिलोली, जिला लखीमपुर खीरी उप्र का रहने वाला है। वर्तमान में वह महरौली में रह रहा था। 10वीं पास आरोपित दिल्ली में वर्ष 1999 से रह रहा है। वह पहले मोबाइल एक्सेसरी व सेकंड हैंड मोबाइल बेचने का काम करता था। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी से एक बड़े मोबाइल चोरी और तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -