दैवीय आपदा के प्रकरणों में दी गयी सहायता का पूरा विवरण तैयार किया जाये : डीएम

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जाँच समिति की समीक्षा की तैयारी बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा दैवीय आपदा के सम्बन्ध में व्यवस्थित विवरण तैयार किया जाये। दैवीय आपदा के प्रकरणों में दी गयी सहायता का पूरा विवरण तैयार किया जाये। दैवीय आपदा के न्यूनीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा किये गए प्रयासों का उल्लेख किया जाये। आपदा से प्रभावित सड़कों की मरम्मत व व्यय किये गए बजट का उल्लेख किया जाये। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गावों का स्पष्ट ब्यौरा तैयार किया जाये। आपदा से होने वाली जनहानि व धनहानि का ब्यौरा तैयार किया जाये। विवरण में जागरूकता अभियानों का उल्लेख किया जाये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles