नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कार्य भार ग्रहण किया

- Advertisement -

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी के साथ भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने सोमवार को सुबह दस बजे तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी देवी का दर्शन किया। जिसके बाद अटल भवन कार्यालय पर जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी एंव चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कुर्सी पर बैठा कर कार्य भार ग्रहण कराते हुए कार्यकर्ताओं के साथ कामकाजी बैठक की। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।
जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि पार्टी की ओर से संगठन पर्व मनाया जा रहा है। जिसके क्रम में रविवार को नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्षों का नियुक्त किया गया है। पार्टी ने इस बार युवाओं को मौका दिया है। आगामी 2026 के पंचायत व 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने में जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का अक्षरस: पालन किया जाएगा। जिले में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी में युवाओं महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके। इसके पूर्व भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा को अंगवस्त्र भेंटकर जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू,बिन्दू विश्वकर्मा,जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, सुनीता मिश्रा,डीपी सिंह,साधना पाण्डेय,मयूस सूर्यवंशी,जयंत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img