खेलटॉम बैंटन का शतक, श्रीलंका को 223 रन...

टॉम बैंटन का शतक, श्रीलंका को 223 रन से रौंदकर इंग्लैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

लंदन, 28 सितंबर (वेब वार्ता)। इंग्लैंड ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 223 रनों के विशाल अंतर से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

 

टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड ने वनडे सीरीज का पहला मैच 89 रन से अपने नाम किया था। हालांकि, श्रीलंका ने अगले मैच को 16 रन से जीतकर सीरीज को रोमांचक बना दिया, लेकिन तीसरे मुकाबले में जीत के साथ मेजबान टीम ने वनडे सीरीज भी अपने नाम की।

 

रविवार को खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 355 रन बनाए। टीम ने 6 रन पर बेन डकेट (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद टॉम बैंटन ने जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

 

रूट 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से बैंटन ने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ तीसरे विकेट के लिए 117 गेंदों में 150 रन जुटाते हुए टीम को 218 के स्कोर तक पहुंचाया। ब्रूक 66 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

 

इसके बाद जॉर्डन कॉक्स ने विल जैक्स के साथ 45 रन, जबकि जेमी ओवरटन के साथ 68 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। बैंटन 105 गेंदों में 126 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 छक्के और 16 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, कॉक्स ने 52 गेंदों में 76 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से असिथा फर्नांडों ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सचिनदु कोलम्बेज ने 2 विकेट निकाले।

 

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 29.1 ओवरों में 132 रन पर सिमट गई। टीम ने 1 रन पर पथुम निसांका (1) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कप्तान कुसल मेंडिस ने कामिंदु मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम के लिए संभलना मुश्किल हो गया।

 

मेंडिस 26 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कामिंदु ने 12 रन की पारी खेली। इनके अलावा जनित लियानागे ने 19 रन और पवन रत्नायके ने 18 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन जीत नहीं दिला सके। मेजबान टीम से लियाम डॉसन ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि गस एटकिंसन ने 2 विकेट हासिल किए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -