खेलईस्ट बंगाल ने इंटर काशी को 5-1 से...

ईस्ट बंगाल ने इंटर काशी को 5-1 से रौंदा

पुणे, 24 अक्टूबर (वेब वार्ता)। आके लोबा के दो गोल की मदद से ईस्ट बंगाल एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में इंटर काशी को 5-1 से करारी शिकस्त दी।

मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल के लिए डैनी रामिरेज, पीवी विष्णु और लुकास ज्वोलिंस्की ने भी गोल किए।

मैच के 28वें मिनट में लालचुंगनुंगा के आत्मघाती गोल से इंटर काशी की वापसी की उम्मीद जागी लेकिन ईस्ट बंगाल ने मध्यांतर तक 4-1 की बढ़त के साथ मैच पर अपना पूरा दबदबा कायम कर लिया।

टीम ने दूसरे हाफ में भी इंटर काशी को कोई मौका नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -