Sunday, December 14, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

शाही जामा मस्जिद प्रबंध समिति के अध्यक्ष को बयान दर्ज करने के लिए हिरासत में लिया गया

संभल (उप्र), (वेब वार्ता)। संभल की शाही जामा मस्जिद की प्रबंध समिति के अध्यक्ष को पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में उनका बयान दर्ज करने के लिए रविवार को हिरासत में लिया गया।

संभल कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में शाही जामा मस्जिद की प्रबंध समिति के अध्यक्ष जफर अली का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि अली से पूछताछ की जा रही है।

पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी तथा कई पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 19 अन्य लोग घायल हो गए थे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles