Wednesday, December 17, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

इमाम हुसैन अ.स. और उनके साथियों की शहादत चेहल्लुम पर सबील का किया आयोजन

गाजियाबाद, (वेब वार्ता/अनवर शादाब)। हजरत मुहम्मद (स.अ.) के नाती हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की शहादत के 40 दिन बाद सबील का आयोजन किया गया। आप और आपके साथियों की शहादत के चालीस दिन गुजरने पर चेहल्लुम मनाया जाता है। इसी अवसर पर इंदिरापुरम रिलीजियस एवं चेरिटेबल ट्रस्ट ने सबील का आयोजन किया। यह आयोजन गाजियाबाद के इंदिरापुरम में किया गया। सभी धर्म मजहब के लोगों को सबील में शरबत, छोले चावल आदि खिलाएं गए। इंदिरापुरम रिलीजियस एवं चेरिटेबल ट्रस्ट के स्वयं सेवकों ने बढ़कर सेवाएं दी। इस मौके पर एक सभा भी आयोजित की गई। जिसमें पूरे देश में शांति, भाई चारा और अहिंसा के संदेशों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। वहीं इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शिक्षाओं और कर्बला के महत्व पर प्रकाश डाला गया। गौरतलब है कि इंदिरापुरम रिलीजियस एवं चेरिटेबल ट्रस्ट समाज में भाई चारे को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े तथा शारीरिक दिव्यांग भाई बहिनों के लिए कार्य करता है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles