कोलकाता, 09 मई (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन के बीच शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई भावुक पल देखने को मिले। शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि समारोह में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भावुक अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से जनता का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़ते हुए बंगाल की जनता को नमन किया। उस समय मंच पर शुभेंदु अधिकारी और नई मंत्रिपरिषद के सदस्य भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री के इस भावुक क्षण का वहां मौजूद हजारों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
Today, as the first ever BJP Government takes oath in West Bengal, it is natural for all of us to remember Dr. Syama Prasad Mookerjee and his everlasting contribution to the nation and West Bengal in particular. No stone will be left unturned to fulfil his vision.
During the… pic.twitter.com/wjze0iEplQ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में एक्स पर इस पल का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि वह पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत और जनसेवा का सबसे बड़ा आधार है। भाजपा ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए कहा कि यह दृश्य बंगाल की जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को समर्पित है।
मंच पर दिखा भावुक क्षण
समारोह के दौरान एक और भावुक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी ने 98 वर्षीय भाजपा नेता माखनलाल सरकार से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मंच पर उन्हें गले लगाया, उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच और सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
Today, as the first ever BJP Government takes oath in West Bengal, it is natural for all of us to remember Dr. Syama Prasad Mookerjee and his everlasting contribution to the nation and West Bengal in particular. No stone will be left unturned to fulfil his vision.
During the… pic.twitter.com/wjze0iEplQ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026
मोदी ने कहा कि माखनलाल सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ काम किया था और जम्मू-कश्मीर आंदोलन के दौरान उनके साथ गिरफ्तार भी हुए थे। उन्होंने पूरी जिंदगी भाजपा के विस्तार और संगठन को मजबूत करने में लगा दी। भाजपा ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं पर गर्व करती है।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत
सिलीगुड़ी निवासी माखनलाल सरकार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के शुरुआती जमीनी नेताओं में माना जाता है। वर्ष 1952 में वह जम्मू-कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
सुवेंदु अधिकारी ने 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन को खत्म कर दिया। वहीं तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर जीत मिली।
सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। उनके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक भी मंत्री बनाए गए। चुनाव में पहले दो चरणों में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा मतदान में से एक रहा।
हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार से मिले पीएम

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, पीएम मोदी ने बंगाल हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं स्वर्गीय श्री देबाशीष मंडल, स्वर्गीय सौमित्र घोषाल और स्वर्गीय आनंद पॉल के परिवार से मुलाकात की।




