कोलकाता, 09 मई (वेब वार्ता)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ। राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Your Blessings and Guidance will illuminate my path and inspire me to contribute towards Viksit Bharat by creating a Viksit Bengal 🙏 https://t.co/KGTMb6xvNQ
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 9, 2026
शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद वह मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे और उन्हें झुककर प्रणाम किया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा भाजपा के 98 वर्षीय कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को सम्मानित करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनके चरण स्पर्श किए।
मुख्यमंत्री के साथ पांच अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, निशीथ प्रमाणिक, क्षुदीराम टूडू और अशोक कीर्तनिया शामिल रहे।
প্রণাম পশ্চিমবঙ্গ 🙏
আজ বিশ্বকবি রবীন্দ্রনাথ ঠাকুরের জন্মজয়ন্তীতে তাঁকে কৃতজ্ঞচিত্তে স্মরণ করে তাঁর চরণে জানাই আমার সশ্রদ্ধ প্রণাম। তাঁর ভাবনা, আদর্শ চিরকাল আমাদের পথপ্রদর্শক হয়ে থাকবে।
আজ পশ্চিমবঙ্গের নবমতম মুখ্যমন্ত্রী হিসেবে শপথ গ্রহণ করলাম। যশস্বী প্রধানমন্ত্রী শ্রী… pic.twitter.com/lfsmH9zV1W— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 9, 2026
शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह को भाजपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि आठ मई को अमित शाह की मौजूदगी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर जीत दर्ज कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। इसके साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत करने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और आर्थिक विकास को प्राथमिकता देगी। उन्होंने ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को पूरा करने का भरोसा भी जताया।




