नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की। श्री विक्रमसिंघे एक टीवी समाचार चैनल के परिचर्चा सत्र में भाग लेने आए हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि यह मुलाकात यहां एनएक्सटी गोष्ठी में हुई जहां श्री विक्रमसिंघे भी से मुलाकात की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “एनएक्सटी कॉन्क्लेव में, अपने मित्र रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की। मैं हमेशा हमारी बातचीत का इंतजार करता रहा हूं और विभिन्न मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण की प्रशंसा करता रहा हूं।” एनएक्सटी के दो दिन के इस कार्यक्रर्म को श्री मोदी ने आज दूसरे दिन संबोधित किया।
राष्ट्रीयमोदी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे...
मोदी ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से की मुलाकात
0
232

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



