राष्ट्रीयकमल हासन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात,...

कमल हासन ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, तमिल भाषा व सभ्यता को विश्व पटल पर लाने का आग्रह

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर तमिल भाषा, सभ्यता और प्राचीन विरासत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात गुरुवार को नई दिल्ली में हुई, जिसकी तस्वीरें कमल हासन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कीं।

तमिलनाडु के हित में प्रमुख मांगें

कमल हासन ने पोस्ट में लिखा—

“आज मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तमिलनाडु के लोगों के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में मैंने उनके समक्ष कुछ अनुरोध रखे, जिनमें सबसे प्रमुख था कीलाडी की प्राचीनता को मान्यता प्रदान करने में तेजी लाना।”

तमिल सभ्यता के गौरव पर जोर

कमल हासन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा की शाश्वत महिमा को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने में केंद्र सरकार तमिल लोगों को हरसंभव सहयोग दे।

कीलाडी—एक प्राचीन धरोहर

कीलाडी (Keezhadi) तमिलनाडु में स्थित एक ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल है, जिसे संगम काल की सभ्यता का प्रमाण माना जाता है। यहां की खुदाई में कई महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं, जो तमिल इतिहास और संस्कृति के प्राचीन स्वरूप को उजागर करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -