राष्ट्रीय‘संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं’,...

‘संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं’, कुंभ में स्नान करने से पहले बोले अमित शाह

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कुंभ में स्नान करने से पहले अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, “महाकुंभ” सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में स्नान करेंगे। इस खास मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। अमित शाह इस खास मौके पर विधिवत रूप से कुछ अनुष्ठानों को भी संपन्न करेंगे। बता दें कि हाल ही में अपने गुजरात दौरे के दौरान अमित शाह ने महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी लोगों से अनुरोध किया था कि वे महाकुंभ में जरूर शामिल हों।

अमित शाह ने कहा था, “कुंभ हमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है। कुंभ आपसे यह नहीं पूछता है कि आप धर्म, जाति या संप्रदाय से हैं। यह सभी लोगों को गले लगाता है।” शाह ने इस बात पर बल देते हुए कहा था कि जिस तरह एकता का संदेश कुंभ के जरिए दिया जाता है, वैसा संदेश दुनिया का कोई भी कार्यक्रम या समारोह नहीं देता है।

इसके साथ ही शाह ने गुजरात के युवाओं से भी अपील की थी कि वे महाकुंभ में जाकर दैवीय अनुभूति का आनंद लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वे अब तक 9 बार महाकुंभ में जा चुके हैं और एक बार अर्धकुंभ में भी हिस्सा ले चुके हैं। बता दें कि 13 जनवरी को महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है, जिसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान संग सम्पन्न होगा। इस खास मौके पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -