राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को होगा रिलीज, तीन जून को विश्व प्रीमियर

- Advertisement -

मुंबई, 12 मई (वेब वार्ता)। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को जारी किया जाएगा। फिल्म का विश्व प्रीमियर तीन जून को आयोजित होगा, जबकि चार जून को इसे दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।

निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ को भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल माना जा रहा है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज की घोषणा के साथ राम चरण का नया पोस्टर भी साझा किया है। पोस्टर में अभिनेता ग्रामीण परिवेश में रेलवे ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म की घोषणा के बाद से ही ‘पेड्डी’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसके पोस्टर, शुरुआती झलकियों और संगीत को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत पकड़ बना ली है। हाल ही में फिल्म निर्माता सुकुमार भी ‘पेड्डी’ के सेट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने फिल्म की प्रस्तुति और निर्माण की सराहना की।

वेंकट सतीश किलारू अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत मैथ्री मूवी मेकर्स के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। वहीं, उत्तर भारत में फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी जियो स्टूडियोज संभालेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -