मनोरंजनबिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और...

बिग बॉस 20: पवित्रा पुनिया ने स्काउट और लव के रिश्ते को बताया ‘घटिया’

मुंबई, 14 नवंबर (वेब वार्ता)। अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स स्काउट और लव के रिश्ते पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दोनों के बीच भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए और इसे ‘घटिया’ कंटेंट बताया। पवित्रा की यह प्रतिक्रिया उस घटना के बाद आई है, जब लव के कथित तौर पर बात नहीं करने से नाराज होकर स्काउट ने बिग बॉस के घर में अपना सिर मुंडवा लिया।

इस पूरे मामले पर पवित्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते की बात करते हुए कहा कि इस रिश्ते में लड़ाई, नोकझोंक और एक-दूसरे को परेशान करना आम बात है। उन्होंने अपने भाई के साथ बिताए बचपन के किस्से भी साझा किए।

पवित्रा ने कहा, ”मुझे नहीं पता कि आपमें से कितने लोग भाई-बहन के रिश्ते को समझते हैं। अगर ऐसा होता, तो मेरा भाई मुझे गंजा कर देता। मैं बिग बॉस पर वीडियो नहीं बनाती, लेकिन आज इस बारे में बोलना जरूरी था, क्योंकि वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह बकवास है।”

पवित्रा ने दिवाली का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, ”एक बार दिवाली पर मेरे भाई ने मेरे पैरों के पास पटाखा फोड़ दिया था। मेरे पैर जल गए थे और उसकी उंगलियां भी जल गई थीं। यही असल में भाई-बहन का रिश्ता होता है।”

उन्होंने कहा, ”भाई-बहनों के बीच बातचीत का तरीका भी काफी अलग होता है। अगर मेरा भाई मुझसे नाराज हो जाए या बात न करे तो मैं उसे साफ-साफ कह देती हूं कि जाने दो। भाई-बहन के रिश्ते में इस तरह की बेबाकी होती है।”

इसके बाद पवित्रा ने स्काउट और लव का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने शो में अपने रिश्ते को एक अलग ही रूप दे दिया है। उन्होंने कहा, ”बिग बॉस में स्काउट नाम का यह लड़का और लव गिल नाम की यह लड़की हैं। इन लोगों ने घर के अंदर एक घटिया चैप्टर शुरू कर दिया है। मेरा भाई तो बिग बॉस देखता भी है। मैंने खुद आज तक बिग बॉस का अपना सीजन भी नहीं देखा है, लेकिन स्काउट और लव के बीच जो कुछ हो रहा है, उसे भाई-बहन का रिश्ता नहीं कहा जा सकता।”

पवित्रा ने अपने परिवार और परवरिश का जिक्र करते हुए कहा, ”मैं एक रूढ़िवादी परिवार से आती हूं। मैं उत्तर प्रदेश की लड़की हूं और मैंने भाई-बहन का रिश्ता करीब से देखा है। मैं पूरी दुनिया घूमती हूं, लेकिन मैंने कहीं भी भाई-बहन के रिश्ते को इस तरह नहीं देखा। कुछ लोग अपनी नजदीकियों को छिपाने के लिए भाई-बहन के रिश्ते का नाम दे देते हैं। बचपन में स्कूल और पड़ोस में भी ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं कि किसी का किसी के साथ अफेयर है, लेकिन घर जाकर वह उसे भाई या बहन बताता है। अब हम बच्चे नहीं हैं कि इन बातों को समझ न सकें।”

पवित्रा ने बिग बॉस के मेकर्स से भी इस मामले में दखल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शो की टीम को इस तरह की चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्काउट को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि उसे घर में इस तरह की हरकतें बंद करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -