कारोबारअवांछित कॉल पर ट्राई के नियम: दूरसंचार कंपनियों...

अवांछित कॉल पर ट्राई के नियम: दूरसंचार कंपनियों पर अधिक जुर्माने से सीओएआई नाखुश

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। अवांछित कॉल और संदेशों से निपटने के लिए ट्राई के नए मानदंडों ने दूरसंचार कंपनियों के लिए जुर्माने में काफी वृद्धि की है। दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने सोमवार को चिंता जताते हुए यह बात कही।

सीओएआई ने यह भी कहा कि ओटीटी संचार सेवाओं के लिए कोई विनियमन नहीं होने से स्पैम की बाढ़ आ गई है।

सीओएआई ने तर्क दिया कि दूरसंचार परिचालकों ने अवांछित कॉल और संदेशों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं।

सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोचर ने कहा कि अनचाहे संचार के साथ ही वैध वाणिज्यिक संचार की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसे ओटीटी संचार ऐप के जरिये भेजा जा रहा है। इससे देश में वित्तीय अपराध काफी बढ़े हैं।

सीओएआई ने कहा कि यह भी चिंताजनक है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं पर लगाए जाने वाले जुर्माने में काफी वृद्धि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -