Friday, December 5, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भारत में सिंपल वन्स इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

नई  दिल्ली, (वेब वार्ता)। भारत में सिंपल एनर्जी ने अपना सिंपल वन्स इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। ग्राहक सिंपल वन्स को चार रंगों- ब्राझेन ब्लाक, ग्रेस व्हाइट, अजूर ब्ल्यू और नामा रेड में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 1.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। इस स्कूटर का मुकाबला ओला, अथेर, टीवीएस, बजाज जैसे प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। इस स्कूटर में 35 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, 770 मिमी सीट हाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 5जी ई-एसआईएम, वायफाय, 7 इंच का टचस्क्रीन डैशबोर्ड, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ओटीए अपडेट्स, फाइंड माई व्हीकल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम , रीजेनेरेटिव और रैपिड ब्रेकिंग सिस्टम और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूटर में 8.5 केडब्ल्यू की मोटर लगी है, जो इसे 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक 2.55 सेकंड में पहुंचने की क्षमता देती है। इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इस स्कूटर में चार राइडिंग मोड्स – इको, राइड, डैश और सोनिक दिए गए हैं। सिंपल वन्स में 3.7 केडब्ल्यूएच की क्षमता वाली फिक्स बैटरी दी गई है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 181 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles