सोने-चांदी के दाम में गिरावट, एमसीएक्स पर दोनों धातुएं फिसलीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन दोनों बहुमूल्य धातुओं में शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 जून 2026 की अवधि वाला सोना वायदा लगभग 1600 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। सोना वायदा 1,53,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,54,609 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह लगभग 10:05 बजे सोना 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,018 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1,53,251 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा।

चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 की अवधि वाली चांदी वायदा करीब 1.99 प्रतिशत या 5,110 रुपये की कमजोरी के साथ कारोबार कर रही थी। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,53,453 रुपये प्रति किलोग्राम पर की और कारोबार के दौरान 2,54,089 रुपये का उच्च स्तर छुआ।

खुदरा बाजार की बात करें तो देश के प्रमुख शहरों में भी चांदी के दामों में नरमी देखी गई। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,750 रुपये दर्ज की गई, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए 27,500 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग 2,800 रुपये रहा।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट आई है। आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और मुद्रा विनिमय दरों के आधार पर इन धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,440 रुपए
22 कैरेट – 1,42,500 रुपए
18 कैरेट – 1,16,620 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,290 रुपए
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,650 रुपए
22 कैरेट – 1,43,590 रुपए
18 कैरेट – 1,19,790 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,290 रुपए
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,340 रुपए
22 कैरेट – 1,42,400 रुपए
18 कैरेट – 1,16,520 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,440 रुपए
22 कैरेट – 1,42,500 रुपए
18 कैरेट – 1,16,620 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,340 रुपए
22 कैरेट – 1,42,400 रुपए
18 कैरेट – 1,16,520 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,55,290 रुपए
22 कैरेट – 1,42,350 रुपए
18 कैरेट – 1,16,470 रुपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles