गुरुग्राम: सभी वार्डों में बूथवार ईवीएम मशीनों का तय किया गया अनुक्रमांक

-सामान्य ऑब्जर्वर सहित मौजूद रहे प्रत्याशी

गुरुग्राम, (वेब वार्ता)। जिला में जारी निकाय चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए शनिवार को सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर की उपस्थिति में सभी 1109 बूथों के लिए ईवीएम मशीनों के द्वितीय चरण का रैंडेमाइजेशन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी हितेश कुमार व निगम के जनरल ऑब्जर्वर शेखर विद्यार्थी (वीडियो कांफ्रैंस से जुड़े) की उपस्थिति में लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में किया गया। इस दौरान सभी स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, निर्दलीय उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने कहा कि इस रैंडेमाइजेशन के साथ ही यह तय हो गया है कि नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, नगर पालिका फर्रुखनगर, नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी व सोहना क्षेत्र में ईवीएम मशीन की कौन से नंबर की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट किस बूथ पर जाएगी। उन्होंने कहा कि पांचों निकाय क्षेत्र की ईवीएम मशीनों की लिस्ट उम्मीदवारों को भी दी जाएगी, जिससे कि वे जान सके कि अमुक नंबर बूथ पर अमुक नंबर की मशीन लगाई जाएगी। उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट मतदान के दिन जब बूथ पर बैठेंगे तो वह जान सकेंगे कि उनके बूथ पर इस नंबर की बीयू व सीयू मशीन लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से मशीन में तकनीकी खराबी आ जाए तो रिजर्व ईवीएम मशीनों में से मशीन को बदला जाएगा। उसकी जानकारी भी पोलिंग एजेंटों को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी भी ईवीएम को बूथ पर ले जाने से पहले एक बार चेक अवश्य कर लें। एडीसी ने हितेश कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों के सामने यह रैंडेमाइजेशन किया गया है। इससे पहले जो रैंडेमाइजेशन किया गया था, उसमें ईवीएम मशीनों को निकाय क्षेत्र वार्ड अनुसार आवंटित किया गया था। इस बार बूथ नंबर वाइज ईवीएम मशीनों को बांट दिया गया है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img