Tuesday, November 11, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला आज

दुबई, (वेब वार्ता)। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत पकिस्तान के बीच महामुकबला खेला जायेगा। ये इस प्रतियोगिता का पांचवां मुकाबला है , भारतीय टीम का पाकिस्तान से आखिरी मुकाबला करीब आठ महीने पहले टी20 विश्व कप 2024 में हुआ था। अब चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर दोनों टीमें आमने सामने होंगी। भारत-पाक मैच में टॉस काफी अहम भूमिका निभा सकता है। मुकाबले में पाकिस्तान के लिए जीत मुश्किल होगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला मैच दुबई में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार मैच की दूसरी पारी के दौरान ओस आ सकती है। शाम होने के बाद ओस आई तो गेंदबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा सकता है। ऐसे में टॉस की भूमिका अहम होगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग का फैसला कर सकती है।

भारत-पाक मैच में टॉस की भूमिका अहम होने वाली है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग के लिए मैदान पर आ सकती है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम चेज करने में माहिर है। भारत के पास घातक बॉलिंग अटैक है। अगर गेंदबाजी पहलू की बात करें तो भारत काफी मज़बूत स्थिति में है, और पाकिस्तान के लिए रन बनाना मुश्किल रहेगा। इसके बाद भारत का बल्लेबाजी क्रम भी पकिस्तान के मुकाबले काफी मज़बूत और स्थिर है।

पाकिस्तान के खिलाफ महत्होवपूर्ण भूमिका में रहेंगे ये खिलाड़ी –

भारत ने दुबई में पिछला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। यह लो स्कोरिंग मुकाबला था। लेकिन शुभमन गिल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया था। भारत ने यह मैच जीता था। अब गिल पाकिस्तान के खिलाफ भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके साथ-साथ श्रेयस अय्यर भी भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles