एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जर्मनी ने भारत को 4-1 से हराया

- Advertisement -

भुवनेश्वर, (वेब वार्ता)। मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी ने मंगलवार को पुरुष एफआईएच हॉकी प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में भारत को 4-1 से हरा दिया। आज यहां भुवनेश्वर के प्रतिष्ठित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में जर्मनी के लिए फ्लोरियन स्पर्लिंग ने (7वें) मिनट, थिएस प्रिंज ने (14वें) मिनट, मिशेल स्ट्रुथॉफ ने (48वें) मिनट और राफेल हाटर्कोफ ने (55वें) मिनट में गोल किए।

वहीं, भारत की ओर से एकमात्र गोल गुरजंत सिंह ने (13वें )मिनट में किया। पहले क्वाटर्र में जर्मनी की ओर से फ्लोरियन स्पर्लिंग ने सातवें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ देर बाद ही भारत के गुरजंत सिंह ने 13वें मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

जर्मनी के थिएस प्रिंज ने 14वें मिनट में एक और गोल करके अपनी टीम की बढ़त को 2-1 कर दिया। भारत ने दूसरे और तीसरे क्वाटर्र में आक्रामक प्रदर्शन किया। लेकिन भारतीय खिलाड़ी गोल करने में विफल रहे। 48वें मिनट में जर्मनी ने मिशेल स्ट्रुथॉफ के जरिए गोलकर बढ़त को 3-1 कर दिया। इसके दो मिनट बार राफेल हाटर्कोफ ने जर्मनी के चौथा गोल कर अपनी टीम जीत सुनिश्चित कर दी।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img