Sunday, February 15, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

कुशीनगर में तीन पुत्रों ने अपने ही पिता को जमीन बेचने पर सिर ईंट से कुछ कर हत्या कर दी

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थानाक्षेत्र के नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर 11 वैष्णव नगर भटवलिया नंबर 2 में जमीन बेचने से नाराज तीन पुत्रों ने रिश्ते की परवाह किए बगैर ही अपने पिता के सिर को ईंट कुचकर बर्बरता पूर्वक उसकी हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी मृतक के शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद तमकुहीराज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कारवाई में जुटी ।
मंगलवार को सुबह तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर 11 वैष्णव नगर, भटवलिया नंबर 2 में एक बेहद शर्मनाक घटना घटित हो गई। रिश्ते को तार तार करने वाली इस घटना में पिता अनीस पुत्र हलिम 55 को उसके बेटो ने जमीन बेचने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। बेटो के मारपीट का जब पिता अनीस ने विरोध किया तो बेटे उग्र हो गए। उन्होंने उसके सिर पर ईंट से प्रहार करना शुरू कर दिया। बेटो के ईंट के प्रहार से अनीस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस शव को कब्जे में लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंची। जहां जांच के बाद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add