Monday, February 2, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण है महाकुम्भ : पीयूष गोयल

महाकुम्भ नगर, (वेब वार्ता)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे।

उन्होंने महाकुम्भ को एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है। हमारा सनातन धर्म सुरक्षित है और यह देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज में परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सचमुच एक भावनात्मक क्षण है। महाकुम्भ में आने का सौभाग्य मिलना एक आशीर्वाद जैसा है। उन्होंने कहा कि यह भारत की सामूहिक भावना का अद्भुत उदाहरण है। अब तक 50 करोड़ से अधिक लोग देश और विदेश से महाकुम्भ में आ चुके हैं, जिससे भारत की बढ़ती शक्ति का संदेश पूरी दुनिया में गया है।

उन्होने कहा “ मैं जब बेल्जियम में था, तब मुझे जानकारी मिली कि कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन महाकुम्भ आना चाहते हैं। मैंने तुरंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनकी यात्रा की व्यवस्था करवाई। इस अनूठे अनुभव के बाद वे बेहद उत्साहित थे। महाकुम्भ का यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश पूरे विश्व और देश तक पहुंचाएगा।”

इससे पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने किया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img