सार
- अभिनेता शाहरुख खान आज 02 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।
- अपने खास दिन पर उन्होंने फैंस को सप्राइज दिया है। किंग खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है।
- इसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए हैं। ‘तू मिल जाए’ तो गाने पर नेटिजंस ने कैसा रिएक्शन दिया है? जानें

विस्तार
- साल 2026 शाहरुख खान के फैंस के लिए खास है। करीब तीन साल के अंतराल के बाद बादशाह बड़े परदे पर जो नजर आएंगे। फिल्म का नाम है- ‘किंग’। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ भी रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गया है। वहीं, इसमें इंटरनेशनल आवाज का जादू भी है। दरअसल, एड शीरन ने गाने में इंग्लिश रैप लाइन्स गाई हैं। इस गाने पर शाहरुख के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स क्या कह रहे हैं?
- क्रेजी हुए शाहरुख खान के फैंस
फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना कल आधी रात को रिलीज किया। 02 नवंबर को सुबह दस बजे तक इसे 66 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर यह गाना रिलीज हुआ है, मानों फैंस का दिन बन गया है। एक्टर के फैंस क्रेजी हो गए हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री एक बार फिर पसंद की जा रही है। - क्यों याद आया ‘बेशर्म रंग’?
वहीं, कुछ यूजर्स को इस गाने में भी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी देखकर ‘पठान’ का ‘बेशर्म रंग’ गाना याद आ गया है। नेटिजंस कह रहे हैं कि ‘तू मिल जाए’ में कुछ नयापन नहीं दिख रहा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘गाने ‘बेशर्म रंग’ के बाद शाहरुख खान ने एक बार फिर भावनाएं आहत कर दी हैं’। 
- दीपिका की ऑरेंज ड्रेस ने फिर खींचा ध्यान
फिल्म ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज कलर की ड्रेस पर नेटिजंस ने खूब ट्रोल किया था। दीपिका की आलोचना हुई थी। ‘किंग’ के ‘तू मिल जाए’ गाने में भी दीपिका एक जगह ऑरेंज ड्रेस पहने दिखी हैं। इस पर कुछ यूजर्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘क्या ऑरेंज ड्रेस पर फिर ट्रोलिंग होगी’? कुछ यूजर्स ने इसे ‘पठान’ के ‘अनरिलीज्ड सीन’ कहा है। - धुरंधर’ से हुई तुलना
कुछ यूजर्स इस गाने की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘गहरा हुआ’ से कर रहे हैं। वे ‘धुरंधर’ के इस गाने को अधिक बेहतर बता रहे हैं।






