बांदा। तिंदवारा निवासी फूलचंद्र पुत्र सियाराम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दो दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को वह कोतवाली नगर के सामने स्थित अभिषेक ओमर व निरवेश ओमर उर्फ गुड्डू की दुकान से 5 लीटर के दो दूध के डिब्बे लेकर आया था। घर आकर पानी डालकर नापने पर डिब्बे 3 लीटर के निकले।
शिकायत करने पर दुकानदार ने वापस करने को कहा, लेकिन 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे जब वह डिब्बा वापस करने गया तो दुकानदार ने वापस करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की और दुकान के बाहर मारपीट की।
पीड़ित ने कोतवाली नगर, तहसील दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।




