राज्यउत्तर प्रदेशकिसान संगठनों ने निकाला प्रतिरोध मार्च सीईसी...

किसान संगठनों ने निकाला प्रतिरोध मार्च सीईसी को बर्खास्त करने की उठाई मांग

मुरादाबाद वेब वार्ता

एस आई आर को रद्द करो, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो, आदि नारों के साथ मुरादाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर किसान संगठनों का संयुक्त प्रतिरोध मार्च स्थानीय डॉ अंबेडकर पार्क सिविल लाइन से जिलाधिकारी कार्यालय तक आयोजित हुआ
प्रतिरोध मार्च में भाग ले रहे किसान संगठन उत्तर प्रदेश किसान सभा अखिल भारतीय किसान सभा अखिल भारतीय किसान महासभा तथा उत्तर प्रदेश खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन के सभी नेताओं ने अपने साझा बयान में कहा कि लोकतंत्र और संविधान सहित सभी नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए चल रहे तमाम छात्रों और युवाओं के आंदोलनों और संघर्षों में किसान भी एकजुट हो रहे हैं एसआईआर की प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक नहीं लग जाती और मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को मतदान का अधिकार नहीं मिल जाता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
किसान संगठनों के नेताओं ने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार ने संविधान के प्रति ली गई अपनी शपथ का उल्लंघन किया है
उन्होंने आगे कहा कि भारत में कोई भी वैधानिक कानून स्पष्ट रूप से पुलिस द्वारा नागरिकों को “नजरबंद” (हाउस अरेस्ट) रखने का अधिकार नहीं देता है। इसके बावजूद डबल इंजन वाली सरकारों की पुलिस राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के घरों में घुसकर उन्हें अवैध रूप से नजरबंद कर रही है, ताकि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने के उनके अधिकार को छीना जा सके। यह भारत के संविधान द्वारा सुनिश्चित नागरिकों के मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तत्काल रद्द किया जाए, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करके उन पर मुकदमा चलाया जाए, मतदाता सूची से हटाए गए 13 करोड़ से अधिक नागरिकों के मतदान के अधिकार बहाल किए जाएं तथा 2023 के अधिनियम में संशोधन किया जाए और प्रधानमंत्री द्वारा नामित कैबिनेट मंत्री के स्थान पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को चयन समिति में शामिल किया जाए एवं चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार किये जाए
इस मौके पर कामरेड कासिम अली, हाजी मुस्तलीव, नौशाद, आसिम पाशा, दानिश, नाजिम पाशा, शाहबुद्दीन, जुल्फीकार सैफी, महिपाल सिंह एडवोकेट, रोहिताश राजपूत, करन सिंह, टीकाराम, नीतू एडवोकेट , रामकिशोर रस्तोगी, सहित थान सिंह, चंद्रपाल सिंह आजाद, विक्रम सिंह एडवोकेट, सुशील बिश्नोई एडवोकेट, संजीव कुमार, नितेश सिंह एडवोकेट, आदि मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -