राज्यउत्तर प्रदेशमरीजों को अनावश्यक रूप से न करें रेफर,...

मरीजों को अनावश्यक रूप से न करें रेफर, अस्पतालों में ही बेहतर करें इलाज: डीएम

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

देवरिया, 15 अक्टूबर। देवरिया जिले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना उचित कारण किसी भी मरीज को अन्यत्र अस्पतालों में रेफर न किया जाए। संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर ही मरीज की गंभीर स्थिति के अनुरूप बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और मेडिकल कॉलेज सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं के अनुसार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान की जाए। मरीजों को अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों में भेजने के बजाय संबंधित चिकित्सक अपने स्तर से समुचित उपचार सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेफर करने की आवश्यकता होने पर उचित चिकित्सकीय कारण होना चाहिए। बिना वजह मरीजों को रेफर किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करते हुए मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके सिंहा, सीएमएस डॉ. एच के. मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -