राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में मतदाता सूची अभियान पर डीएम का...

हरदोई में मतदाता सूची अभियान पर डीएम का सख्त रुख, बूथों पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाओं की हकीकत

बीएलओ को समय से उपस्थिति, पर्याप्त फार्म और आवेदनों के सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण के निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता)। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज और सीएसएन पीजी कॉलेज स्थित बूथों पर पहुंचकर अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए 17 अक्टूबर को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बीएलओ निर्धारित समय तक बूथों पर उपस्थित रहकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने प्राप्त होने वाले आवेदनों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के साथ ही बूथों पर पर्याप्त संख्या में फार्म उपलब्ध रखने और मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो वह संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर नियमानुसार फार्म-6 भरकर जमा करे, ताकि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -