लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)उनौती स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और गरबा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां दुर्गा की मनमोहक झांकी सजाकर शक्ति स्वरूपा जगजननी की महिमा का गुणगान किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के प्रबंधक आनंद सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से श्रीमती श्वेता सिंह, जया दीक्षित, प्राची सिंह, रंजना पाल, अनामिका तिवारी, अध्यान्तिका सिंह, तबस्सुम मंसूरी, दिवाकर सिंह, आदर्श सिंह, प्रिया सिंह, आदित्य सिंह और नेहा सिंह सहित अन्य लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।




