राज्यउत्तर प्रदेश17 और 24 अक्टूबर को बूथों पर लगेंगे...

17 और 24 अक्टूबर को बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने की तैयारी तेज

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई।एसडीएम सदर ने बीएलओ को दिए निर्देश, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर मिलेगी मतदाता पंजीकरण की सुविधा
हरदोई, 15 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम शामिल करने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को जिले में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके मद्देनजर उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम सदर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इसके लिए प्रदेश में 17 अक्टूबर (शनिवार) और 24 अक्टूबर (शनिवार) को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष कैंप के दौरान प्रत्येक मतदेय स्थल पर संबंधित बीएलओ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 उपलब्ध होने चाहिए, ताकि नए मतदाताओं का पंजीकरण कराया जा सके।
इसके साथ ही बीएलओ को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली और उसके बाद जारी सभी पूरक सूचियां भी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां मतदाताओं को फार्म भरने और पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में सहायता मिलेगी।
एसडीएम सदर ने सभी बीएलओ को निर्धारित समय पर बूथों पर पहुंचकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने और विशेष अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -