राज्यउत्तर प्रदेशपरिवहन विभाग का विशेष अभियान:

परिवहन विभाग का विशेष अभियान:

कानपुर में लगेगा “परिवहन मेला” बड़े बकाएदारों से होगी राजस्व वसूली
​- वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत हर महीने के चौथे शुक्रवार को होगा आयोजन
– टैक्स पेनाल्टी में मिलेगी विशेष छूट, वन-टाइम सेटलमेंट के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
​कानपुर। संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) कार्यालय वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अगले महीने से एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। अब हर मंडल मुख्यालय स्थित परिवहन कार्यालय में प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को श्परिवहन मेलेश् का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से चल रहे बड़े बकाएदारों से राजस्व की वसूली करना और नागरिकों को परिवहन योजनाओं से जोड़ना है।
एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत अब मण्डल स्तर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 को अगले माह से परिवहन मेले का आयोजन मण्डल मुख्यालय स्तर पर किया जायेगा। इस मेले का उद्देश्य का बडे बकायेदारो के लिए व्यक्ति सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा ताकि उनसे राजस्व की वूसली की जा सके। इसके साथ ही टैक्स पर लगने वाली पेलाल्टी में छूट भी दी जायेगी, वन टाइम टैक्स की वसूली को लेकर प्रोत्साहित करना, मोबाइल नम्बर अपडेट सम्बंधी कार्य, नागरिको को परिवहन विभाग की विभागीय योजनाओ जैसे एटीएस, आरवीएसएफ, एडीटीसी, डीटीटीआई व एचएसआरपी आदि की जानकारी देना शामिल है। उन्होंने बताया कि इस मेले को आयोजित करने के लिए प्रत्येक मण्डल से आरटीओ (प्रशासन) को नेाडल अधिकारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -