मुरादाबाद (संवाददाता)
आशा बहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश इकाई ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया
इस मौके पर निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट को पेश किया गया जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की समस्त आशा बहू एवं आशा संगनिया अपनी लंबित मांगों विशेष कर निश्चित मासिक मानदेय निर्धारित किए जाने को लेकर लंबे समय से संघर्षरत है अपनी समस्याओं एवं मांगों के समाधान हेतु शासन से समय भी मांगा था लेकिन अभी तक वार्ता के संबंध में कोई ठोस पहल नहीं हुई है जिसके कारण विवश होकर 11 अक्टूबर से प्रदेश व्यापी कलम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है
कहा गया है कि उनकी प्रमुख मांगों में आशा बहू एवं आशा सगनियों को प्रोत्साहन राशि के स्थान पर सम्मानजनक एवं निश्चित मासिक मानदेय निर्धारित किया जाए ताकि वह आर्थिक सुरक्षा के साथ अपने परिवार का भरण पोषण सम्मान पूर्वक कर सके इस दौरान सीमा सिंह सीता देवी बृजबाला सिंह रूपा संतोष परवीन जहां एवं अलका सहित भारी संख्या में आशा वर्कर्स मौजूद रहीं




