– बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹15 लाख
बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।जिसमे एक महिला नेपाली तस्कर को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
ज्ञात हो कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन में थाना रूपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा रूपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला मनिषा बूढ़ा थोकी पत्नी धर्मजीत विश्वकर्मा (उम्र 38 वर्ष) निवासी पुथा उत्तरगंगा गुनमा-4 जिला रुकुम, राष्ट्र नेपाल के कब्जे से 01.290 किग्रा अवैध अफीम बरामद की गई। अभियुक्ता को नियमानुसार हिरासत में लेकर थाना रूपईडीहा पर मु0अ0सं0-275/2026, धारा 8/18(C) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।




