कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. एस. के. गौतम को उनके चिकित्सा एवं अकादमिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
क्लीनिकल कार्डियो-डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीसीडीएसआई) के तत्वावधान में 10वाँ राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन—सीसीडीएसआई 2026 का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक देवघर, झारखंड में सफलतापूर्वक किया गया। देशभर से आए चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ एस के गौतम को President’s Appreciation Award से सम्मानित किया गया। डॉ. गौतम को यह प्रतिष्ठित सम्मान विशेष रूप से मेटाबॉलिक डिजीज—डायबिटीज, हाइपरटेंशन एवं ओबेसिटी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, शैक्षणिक गतिविधियों तथा जन-जागरूकता के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान सीसीडीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. के. पारीक एवं एम्स देवघर के निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने द्वारा प्रदान किया गया। अधिवेशन के दौरान डॉ. गौतम ने “Adult Vaccination in Diabetes” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें मधुमेह रोगियों में विभिन्न वयस्क टीकाकरणों की आवश्यकता, उपयोगिता एवं वर्तमान टीकाकरण रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से लगभग 1200 चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया।
डॉ. एस. के. गौतम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला एवं उप-प्रधानाचार्या डॉ. रिचा गिरी सहित महाविद्यालय के सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बॉक्स
डॉ. गौतम के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, शोध, रोगी सेवा एवं मेटाबॉलिक रोगों के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने के लिए एक नई प्रेरणा भी है।




