गैसड़ी / बलरामपुर
कमर खान
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संगिनी कार्यकत्रियों ने सामूहिक रूप से 6 सूत्रीय ज्ञापन संबोधित मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ का प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार को सौपा है मांग पत्र में संगिनियों ने जिक्र करते हुए कहा है कि 22 अक्टूबर 2026 को इको गार्डन प्रांगण लखनऊ में शांतिपूर्वक ढंग से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में सम्मिलित होने व मुख्य मांगे संगिनी माह में 24 आशाओं पर 24 दिन कार्य कर रही हैं जिसे बढ़ाकर 30 दिन का मानदेय सुविधा व सम्मानजनक वेतन दिए जाने , संगिनी 40 किलोमीटर दूरी तय करके सुपरविजन का कार्य करती हैं लेकिन भुगतान केवल तीन सौ रुपए प्रति विजिट ही दिया जा रहा है जिसे बढ़ाकर सात सौ रुपए प्रति विजिट किये जाने, संगिनी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं इसलिए राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए 20% वार्षिक बढ़ोतरी की जाए , किसी भी संगिनी की मृत्यु होने पर आश्रित को नौकरी व 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिये जाने , यदि किसी संगिनी के पेमेंट में कटौती की जाती है तो उसकी लिखित सूचना के रूप में संगिनी को देनी चाहिए अकारण पेमेंट में कटौती न की जाए , साथ ही मोबाइल रिचार्ज 250 रूपए से बढ़कर 399 रुपए किए जाने की मांग की है । इस मौके पर संगिनी रीता शर्मा , संजू शुक्ला , रजनी सिंह ,रीता वर्मा , बीना मिश्रा , मानती देवी , नसरीन , ललिता मिश्रा , रुखसाना व उषा देवी मौजूद रही ।
संगिनी स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लखनऊ को संबोधित ज्ञापन प्रभारी सीएससी अधीक्षक को सौपा ज्ञापन ।

- Advertisement -



