बेजुबानों की बने जुबान : अशोक कुमार
वेब वार्ता सत्यम नागपाल : मनुष्य बोल सकता है पर पशु बेजुबान है बोल नहीं सकते ऐसे में इंसानों को ही उनकी जुबान बनना पड़ेगा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा पर्यावरण के साथ वन्य प्राणी संरक्षण एक एहम विषय है आज वन्य जीवों की बहुत सी प्रजातियां विलुप्त होती जा रही हैं पशु वन्य जीव हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं जो बोल नहीं सकते परंतु सबसे अच्छे संरक्षक हैं
हर साल 4 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमल डे मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को पशुओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा और बेहतर जीवन के प्रति जागरूक करना है। दुनिया भर में कई संस्थाएं पशु कल्याण के लिए काम करती हैं, वही बहुत सी संस्थाएं और बुद्धिजीवी भी इस मुहिम से जुड़े रहे हैं। कुछ आवारा पशुओं की मदद और उन्हें गोद लेने की अपील करते हैं, तो कुछ वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाते हैं। हम सभी को बच्चों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए वन्य जीवों का संरक्षण हम सब की जिम्मेवारी है
पशुओं के प्रति दया भाव और उनकी देखभाल करने वाली संस्थाएं मानवता का परिचय दे रही है हम सभी को उनका सहयोग करना चाहिए




