राज्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर में सड़क हादसे में एक युवक की...

कुशीनगर में सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, एक युवक मौत से जुझ रहा है

कुशीनगर 3 अक्टूबर। कुशीनगर जिले के कसया-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहोरापुर के पास शुक्रवार देर रात खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को लोगों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने करन उर्फ मन्ने गोड़ (20) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में निरंजन गोड़ (24) को प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहाँ पर वह मौत से जुझ रहा है।पुलिस ने आज सुबह बताया कि
रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के साड़ी खुर्द गांव निवासी करन उर्फ मन्ने गोड़ पुत्र नंदलाल गोड़ और निरंजन गोड़ पुत्र बड़ेलाल गोड़ बाइक से कसया से बाजार करके रात नौ बजे वापस घर लौट रहे थे, कि बहोरापुर के पास नवनिर्मित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। घुसी बाईक इतनी तेज थी कि करन और निरंजन बुरी तरह घायल हो गये। सड़क
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया। निरंजन की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहाँ पर निरंजन मौत से जुझ रहा है।
इस संबंध में रविंद्रनगर थाने के एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक करन कक्षा 10वीं कक्षा में पढ़ रहा था । उसके पिता नंदलाल गोड़ पैर से दिव्यांग हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -