राष्ट्रीयइंदिरा जयंती: खरगे, सोनिया और प्रियंका ने पूर्व...

इंदिरा जयंती: खरगे, सोनिया और प्रियंका ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

नई दिल्ली, 19 नवंबर (वेब वार्ता)। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

सोनिया गांधी, खरगे और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इंदिरा गांधी को अदम्य साहस, संघर्ष और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि वह ‘भारत की लौह महिला’ थीं।

National 08

उन्होंने कहा, ‘‘देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र के प्रति इंदिरा गांधी का समर्पण, योगदान, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। वहीं, प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन पर याद किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो, शेरनी! आपके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा।’’

गहलोत ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शक्ति, संवेदनशीलता, साहस और दृढ़ निश्चय का अद्भुत संगम बताया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ऐसी बेटी थीं, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनकल्याण की भावना सदैव प्रेरित करता रहेगा।

National 09 1

गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन सिखाता है कि मजबूत नेतृत्व वही है, जो राष्ट्रहित के प्रति दृढ़ होने के साथ-साथ आमजन के दुख-दर्द के प्रति भी संवेदनशील हो।

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी इंदिरा गांधी के नेतृत्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

खरगे ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर भी उन्हें नमन किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज़ी हुकूमत को अपने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम से चुनौती देने वाली महान वीरांगना, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर शत-शत नमन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान हर पीढ़ी को साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।’’

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुत्री थीं। वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और 1966 से 1977 तथा फिर 1980 से 1984 तक इस पद पर रहीं। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल की प्रमुख घटनाओं में 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश का गठन शामिल हैं। 31 अक्टूबर 1984 को नई दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -