राज्यउत्तर प्रदेशसुखसागर मिश्र मधुर ने संचारी रोग अभियान का...

सुखसागर मिश्र मधुर ने संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया; स्वच्छता और जागरूकता पर दिया जोर

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई।
आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 गुरूवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का औपचारिक शुभारम्भ किया गया । नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ‘मधुर’ ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अभियान से जुड़े हुए जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया | इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ‘मधुर” ने जनमानस से विशेष अपील की कि वह संचारी रोगों पर रोकथाम हेतु पूर्ण रूप से जागरूक रहते हुए साफ-सफाई रखें, घरों के भीतर जल-जमाव न होने देना व बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर बुखार की जांच करायें । कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों को संचारी रोगों की रोकथाम और साफ़-सफाई के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई |
सीएमओ डॉ० भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि उक्त कार्यक्रम वर्ष 2017 से अनवरत चलाया जा रहा है, यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक है । इस कार्यक्रम के फलस्वरूप प्रदेश तथा जनपद स्तर पर संचारी रोगों पर नियंत्रण करने में प्रभावी सफलता प्राप्त हुयी है । आपने 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग अभियान के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये यह भी बताया कि उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित कुल 11 विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग से संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु मिलकर कार्य करेंगे जिसमें स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा |
कार्यक्रम के नोडल उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत दिनांक 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा जिसके अन्तर्गत आशायें एवं आंगनबाडी घर घर जाकर कार्ययोजना के अनुसार लोगों को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक करेंगी साथ ही ज्वर रोगियों, टी०बी० के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों, फाईलेरिया, स्क्रब-टाईफस, लेप्टोस्पाईरोसिस एवं कुष्ठ रोग के लक्षणयुक्त रोगियों का चिन्हीकरण करेगीं । जिन घरों के भीतर मच्छर का लार्वा पाया जायेगा, उनका चिन्हीकरण कर सूचना ब्लाक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर प्रेषित की जायेगी तथा तदनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी |
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० आर०के० सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ० जितेन्द्र कुमार सहित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -