राज्यउत्तर प्रदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत अंगदान का संकल्प...

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंगदान का संकल्प लेंगे अधिकारी-कर्मचारी

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सभी कार्यालयों में आयोजित होंगे कार्यक्रम :मुख्य विकास अधिकारी

*देवरिया, 30 सितंबर। देवरिया जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण से होगी। इसके उपरांत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अंगदान के प्रति जागरूक होते हुए स्वेच्छा से अंगदान का संकल्प लिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अंगदान मानव सेवा का ऐसा संकल्प है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में योगदान दे सकता है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से भारत सरकार के आधिकारिक अंगदान पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर अंगदान की शपथ लें तथा आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि अंगदान के लिए संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक होगा, जिसके माध्यम से आवश्यक सत्यापन किया जा सकेगा। आम नागरिक भी भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अंगदान के लिए अपना संकल्प दर्ज करा सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अंगदान केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों से अपील की कि 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय पहल से जोड़ने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -