*देवरिया 30 सितंबर। देवरिया जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सेवा संकल्प अभियान में लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति प्रमाण पत्र विकासखंड रुद्रपुर के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद रतनपाल सिंह ने मुख्यमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत चयनित स्वास्थ्य सखियों तथा स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।




