लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेब वार्ता)। जनपद में बाढ़, जलभराव और अन्य आपदा की स्थिति में आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की है, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस की समस्याओं और आपदा संबंधी सूचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जलभराव, बाढ़, मार्ग अवरुद्ध होने, पेड़ गिरने अथवा किसी अन्य आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने तथा आवश्यक सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, हरदोई के लिए 05852-299155, 05852-299157, 05852-299156 एवं 9454416606 नंबर जारी किए गए हैं।
तहसील स्तर पर भी सहायता के लिए अलग-अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। शाहाबाद तहसील में 05852234345, सवायजपुर में 05853263322, बिलग्राम में 9936302788, सदर तहसील में 7388226967 तथा संडीला तहसील में 9118798744 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आपदा अथवा आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित नियंत्रण कक्ष को सूचना दें, जिससे संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर भेजकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य कराया जा सके।
हरदोई में आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए जिला व तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय

- Advertisement -



