राज्यउत्तर प्रदेशगोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट...

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

  • मिठाइयों, कुकीज, कॉफी और अन्य उत्पादों का लिया जायजा; संचालकों को दी शुभकामनाएं

गोरखपुर, 23 सितंबर (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर के बशारतपुर में कैफे और मिठाई ब्रांड द हेजलनट फैक्ट्री के नए आउटलेट का उद्घाटन किया। यह ब्रांड का 24वां आउटलेट बताया गया है।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने आउटलेट का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने मिठाइयों, कुकीज, कॉफी और अन्य खाद्य उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आउटलेट के संचालकों को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

द हेजलनट फैक्ट्री की शुरुआत लखनऊ से हुई थी। ब्रांड ने पारंपरिक भारतीय मिठाइयों को आधुनिक प्रस्तुति के साथ पेश करने के साथ-साथ बेकरी उत्पादों और स्पेशियलिटी कॉफी को भी अपने उत्पादों में शामिल किया है। कम समय में इसने कई शहरों में अपनी मौजूदगी बनाई है।

गोरखपुर में नए आउटलेट की शुरुआत के साथ ब्रांड के विस्तार को एक और गति मिली है। उद्घाटन के दौरान स्थानीय स्तर पर भी लोगों में नए आउटलेट को लेकर उत्सुकता देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -