राज्यउत्तर प्रदेशउत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर गरजी भारतीय वाल्मीकि...

उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर गरजी भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा

मुरादाबाद (वेब वार्ता)भारतीय वाल्मीकि धर्म सभा ने अलीगढ़ और मुरादाबाद आदि जनपदों में वाल्मीकि समाज के उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं को रोकने एवं वाल्मीकि समाज की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग उठाई है
बुधवार को पदाधिकारी संगठन के बैनर के साथ कलेक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाज़ी की इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को पेश किया गया जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार वाल्मीकि समाज पर जारी उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने में विफल है कहा गया कि अलीगढ़ में सचिन राघव द्वारा वाल्मीकि समाज के प्रति जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और दोषियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है आरोप लगाया गया है कि सरकार जातिवाद को बढ़ावा दे रही है इसके अलावा हाथरस में मनीष वाल्मीकि के कातिल आज भी खुलेआम घूम रहे हैं ग्राम हरियाणा में दबंगों द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित किया गया जिसमें संबंधित धाराओं में सुबोध विजेंद्र गौरव विनोद अरविंद अर्जुन बॉबी आदि निवासी हरियाणा थाना कुंदरकी मुरादाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने व वाल्मीकि समाज की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग उठाई गई है
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एफ सी नागवंशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित उर्फ संजय चंदेल चिंटू वाल्मीकि राजीव कुमार सुमित आकाश बबलू सिंह एवं महेंद्र बाल्मीकि सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -