हाई डिपेंडेंसी यूनिट का प्रचार्य ने किया शुभारंभ, गंभीर प्रसूताओ की हेागी विशेष देखभाल

-हरी शंकर शर्मा

कानपुर, 21 जुलाई (वेब वार्ता)। जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का शुभारंभ मंगलवार मुख्य अतिथि डॉ. संजय कला, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ रेनू गुप्ता एवं उप प्राचार्य डॉ रिचा गिरी द्वारा किया गया। डॉ रेनू गुप्ता ने बताया कि हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) प्रसूति सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहाँ गंभीर,लेकिन आईसीयू की आवश्यकता से कम स्तर की निगरानी वाली गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं को 24×7 विशेषज्ञ देखभाल, उनकी मॉनिटरिंग तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है। इससे गंभीर जटिलताओं की शीघ्र पहचान एवं उपचार संभव होगा तथा मातृ एवं नवजात मृत्यु और गंभीर रोगग्रस्तता में कमी लाई जा सकेगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कालेज प्राचार्य प्रो. डॉ संजय काला ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक प्रसवों वाले राज्यों में से एक है, जहाँ पिछले वर्षों में मातृ मृत्यु दर में काफी कमी आई है, फिर भी रक्तस्राव, उच्च रक्तचाप संबंधी विकार,सेप्सिस तथा गंभीर एनीमिया जैसी जटिलताएँ अभी भी मातृ मृत्यु एवं मातृ मृत्यु के निकट की स्थितिेे के प्रमुख कारण हैं। ऐसे मामलों में समय पर गहन निगरानी और उपचार उपलब्ध कराने में एचडीयू की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इसी क्रम में उप प्राचार्या डॉ. ऋचा गिरी ने यह भी बताया कि प्रत्येक मातृ मृत्यु के पीछे कई महिलाएँ ऐसी होती हैं जो गंभीर जटिलताओं से बाल-बाल बच जाती हैं और इन मामलों में एचडीयू जीवनरक्षक सिद्ध हो सकता है। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विभागध्यक्ष डॉ नीना गुप्ता, सीएमएस डॉ अनीता गौतम, डॉ शैली अग्रवाल, डॉ बंदना शर्मा, डॉ पाविका लाल व रेजिडेंट चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -