महानगरदिल्ली-एनसीआरराहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर 19 जून को दिल्ली में मेगा जॉब फेयर

नई दिल्ली, 11 जून (अब्दुल रशीद)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को प्रेरणादायक बनाने के उद्देश्य से दिल्ली कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस 19 जून को तालकटोरा स्टेडियम में संयुक्त रूप से मेगा जॉब फेयर आयोजित करेंगी। इसकी तैयारियों को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रदेश कार्यालय में जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली।

देवेन्द्र यादव ने बताया कि जॉब फेयर में 150 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। पिछले वर्ष आयोजित रोजगार मेले में करीब 100 कंपनियों ने हिस्सा लिया था और 3,391 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए थे। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को 15 जून तक अपने क्षेत्र के कम से कम 50 बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 12वीं पास से लेकर पीएचडी तक के बेरोजगार और बेहतर रोजगार की तलाश कर रहे युवा इस जॉब फेयर में भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जहां कंपनियां सीधे युवाओं के साक्षात्कार लेंगी। देवेन्द्र यादव ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के बीच कांग्रेस युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह पहल कर रही है और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -