महानगरदिल्ली-एनसीआरनोएडा हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, बिगुल...

नोएडा हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार, बिगुल दस्ता के सदस्य बताए गए

नोएडा, 20 अप्रैल (वेब वार्ता)। नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हिमांशु ठाकुर और सत्यम वर्मा के रूप में हुई है। दोनों पर आंदोलन के दौरान हिंसा भड़काने और उसे संगठित करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार हिमांशु ठाकुर दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र का निवासी है और कथित रूप से मजदूर बिगुल दस्ता का सक्रिय सदस्य है। जांच में सामने आया है कि वह मुख्य आरोपी आदित्य आनंद के लगातार संपर्क में था और घटना के दिन नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से मौजूद था। पुलिस ने उसे दिल्ली के शालीमार गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

वहीं, सत्यम वर्मा लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, वह भी मजदूर बिगुल दस्ता से जुड़ा हुआ है और मुख्य आरोपी के संपर्क में रहकर गतिविधियों में शामिल था।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान दोनों आरोपियों की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि इन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाओं को भड़काने और उन्हें समन्वित करने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके चलते हालात बिगड़े और झड़पें हुईं।

पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -