Thursday, February 5, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सूबेदार अनिल वर्मा की पूरे सैनिक सम्मान के साथ की गई अन्त्येष्टि

सीहोर भारतीय सेना में सूबेदार अनिल वर्मा की सोमवार को उनके गृह ग्राम लसुड़िया परिहार में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अन्त्येष्टि कर दी गई। उनके अंतिम दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राजस्व मंत्री करण सिंह ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बता दें कि सूबेदार अनिल वर्मा का 10 फरवरी को लेह में कर्तव्य निर्वहन के दौरान निधन हो गया था। लसूड़िया परिहार और आसपास के गावों के निवासी उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में सुबह से ही उनके गांव पहुंच गए थे। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा उनके गृह ग्राम लसूड़िया परिहार पहुंचकर श्रद्धांजलि अपिर्त की। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी मयंक अवस्थी सहित अनेक सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने शहीद सूबेदार अनिल वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य को निभाते हुए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उन्होंने कहा कि भारत माता के ऐसे वीर सपूतों के कारण ही हम सभी और पूरा देश सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा कि वीर सपूत अनिल वर्मा के माता-पिता को भी प्रणाम करता हूं। सूबेदार वर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से 11 लाख रुपये तथा स्वयं अपनी ओर से पांच लाख रुपये शहीद वर्मा के परिजनों को प्रदान करने के साथ ही उनकी स्मृति में ग्राम वासियों से चर्चा कर भव्य स्मारक बनाने की बात कही।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img