मध्य प्रदेश स्वच्छता क्षेत्र में निरंतर बना रहेगा अग्रणी : मुख्यमंत्री

- Advertisement -

– मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव से मिली भोपाल की महापौर मालती राय, स्वच्छता ट्राफी और प्रशस्ति-पत्र साैंपा

भोपाल, (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार की शाम मंत्रालय में भोपाल की महापौर मालती राय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री को उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा भोपाल को स्वच्छता क्षेत्र में दिये गये प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी भेंट की। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि मध्य प्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी बना रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महापौर मालती राय सहित नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, रविंद्र यति, राजेश हिंगोरानी और अन्य पदाधिकारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल, इंदौर सहित मध्य प्रदेश के अन्य शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कारों से गत सप्ताह सम्मानित किया। भोपाल को 10 लाख से अधिक जनसंख्या की श्रेणी में स्वच्छ शहर का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री से बुधनी नगर निकाय के पदाधिकारी ने भी भेंट की और 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बुधनी के पुरस्कृत होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने दोनों निकायों के पदाधिकारियों को बधाई दी। महापौर मालती राय ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भोपाल नगर के सफाई मित्रों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भोपाल के साथ ही इंदौर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाली स्वच्छ लीग अवार्ड श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर से पुरस्कृत किया गया। इसी श्रेणी में 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img